पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक सवार बदमाश ले गए फायर सिलेंडर

0
308

जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोल पंप पेट्रोल भरवाने के बाद सेल्समैन का ध्यान बंटा कर फायर सिलेंडर लेकर भाग निकले। भागते समय बदमाशों का मोबाइल गिर गया। मोबाइल के आधार पर पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार मानसरोवर निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया कि पालड़ी मीणा स्थित पेट्रोल पम्प पर बाइक सवार दो बदमाश आए और पेट्रोल भरवा लिया। पेट्रोल भरवाने के बाद बदमाशों ने सेल्समेन का ध्यान बंटा कर वहां पर रखा फायर सिलेंडर उठाकर भाग निकले। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि भागने के दौरान बदमाशों में एक का मोबाइल सर्विस रोड पर गिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here