मोबाइल लूटने वाली गैंग का खुलासा:गैंग का सरगना अपने तीन साथियों सहित गिरफ्तार

0
354
Leader of mobile robbery gang arrested along with his three associates
Leader of mobile robbery gang arrested along with his three associates

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल लूटने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक चोरी का मोबाइल खरीदने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए नौ महंगे मोबाइल सहित एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल लूटने वाली गैंग का सरगना जुबैर उर्फ पिंडारी निवासी रामगंज जयपुर,फारूक उर्फ टीना निवासी बोली जिला सवाई माधोपुर हाल जयसिंहपुरा खोर सहित चोरी का मोबाइल खरीदने वाला फजल उर्फ फैसल निवासी रामगंज को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटे गए नौ महंगे मोबाइल सहित एक चोरी की बाइक जब्त की है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित फारूक और जुबेर दोनो ही स्मैक पीने के आदि है। जो चोरी की बाइक से राह चलते राहगीरों से मोबाइल लूट कर फरार हो जाते है। गैंग सरगना जुबेर के खिलाफ चोरी,लूट,एनडीपीएस,आर्म्स एक्ट सहित पन्द्रह आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं फारूक के खिलाफ छह मामले पूर्व में दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here