चलती कार में लगी आग, तीन युवकों ने कूद कर बचाई जान

0
336

जयपुर। सोडाला एलिवेटेड रोड के नीचे बुधवार दोपहर को एक चलती कर में अचानक आग लग गई। कार सवार तीन युवकों ने खुद कर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।  घटना के बाद सोडाला एलिवेटेड पुलिया के नीचे जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।

 पुलिस के अनुसार घटना दोपहर करीब  एक की है। आग से कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। लेकिन गनीमत रही कि समय रहते कार सवार युवक उससे बाहर आ गए और उनकी जान बच गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here