शिमला की अक्षरा नेगी ने जीता नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी 2026 सीजन 5 का खिताब

0
118
Akshara Negi from Shimla won the title of the national-level beauty pageant 'Miss Urvashi 2026 Season 5'.
Akshara Negi from Shimla won the title of the national-level beauty pageant 'Miss Urvashi 2026 Season 5'.

जयपुर। हाल ही में राजधानी जयपुर में एलीट प्रोडक्शन हाउस की ओर से राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता मिस उर्वशी सीजन-5, 2026 का पांच दिवसीय सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व तथा मंचीय प्रस्तुति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ग्रैंड फिनाले में शिमला की अक्षरा नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस उर्वशी 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। विभिन्न चरणों में उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संचार कौशल और प्रभावशाली स्टेज प्रेजेंस ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

आयोजक वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि ऐसे मंच देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मिस उर्वशी जैसी प्रतियोगिताएं फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं।

मिस उर्वशी की डायरेक्टर रचना चौधरी ने प्रतियोगिता के आयोजन, प्रतिभागियों के मार्गदर्शन और विभिन्न प्रशिक्षण एवं ग्रूमिंग सत्रों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निर्देशन में प्रतियोगिता के सभी चरणों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। मिस उर्वशी का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों को एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता के माध्यम से फैशन एवं ब्यूटी इंडस्ट्री में उभरती प्रतिभाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

प्रतियोगिता में आयोजित हुए विभिन्न चरण

पांच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन, प्रोफेशनल फोटोशूट, टैलेंट राउंड, पर्सनैलिटी एवं कम्युनिकेशन राउंड, फैशन एवं स्टेज राउंड, रिहर्सल तथा ग्रैंड फिनाले सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संचार कौशल, प्रतिभा, मंचीय प्रस्तुति, रचनात्मकता और समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस उर्वशी की पूर्व विजेता रितिका चौधरी, उत्कर्षा और ममता खींची शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

इस पेजेंट के ग्रैंड फिनाले के दौरान शिमला की अक्षरा नेगी को मिस उर्वशी 2026, मेरठ की कीर्ति रस्तोगी को मिस उर्वशी इंटरनेशनल विनर 2026, जयपुर की स्वाति नायक को मिस उर्वशी राजस्थान 2026, लखनऊ की प्रिया मौर्य को फर्स्ट रनर-अप और नोएडा की अंजना यादव को सेकंड रनर-अप अंजना यादव चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here