
जयपुर। 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 के लिए राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीमों की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता 24 से 28 सितंबर तक तिरुपति, आंध्र प्रदेश में होगी।
राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव शौकत अली मंसूरी ने बताया कि टीमों का चयन 24 से 26 अगस्त तक मालपुरा, टोंक में हुई 9वीं सीनियर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
पुरुष टीम: अमित कुमार (जोधपुर), गोवर्धन, केशव व राजेंद्र (ब्यावर), शिवम व आसिल नकवी (टोंक), चंद्रवीर सिंह (करौली), अशोक डूडी (चूरू), रिंकू जादौन (भरतपुर) और वीरेंद्र जोशी (नागौर)। कोच: लक्ष्मीकांत शर्मा, मैनेजर: भीकम जरीवाल।
महिला टीम: वंशिका आचार्य व प्रियांशी पारीक (बीकानेर), अदिति (टोंक), चेल्सिया सैनी (जयपुर), दिव्या मीणा (चित्तौड़गढ़), अलीशा बेगम (जोधपुर), निशा जाखड़ (हनुमानगढ़), रुचिका (चूरू), सुमन कुमावत (ब्यावर) और सोन कंवर (भरतपुर)। कोच: गोपाल सिंह रोत्रवाल, मैनेजर: विजय लक्ष्मी गुर्जर।
संघ अध्यक्ष डॉ. राजपाल शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को किट एवं ट्रैक सूट वितरित किए और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


















