जयपुर। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.31 प्रतिशत का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार आधिकारिक आंकड़ों (फॉर्म एल-39 और एल-40) के आधार पर यह भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में सर्वाधिक है।
कंपनी ने तिमाही के दौरान 414.08 करोड़ रुपए के व्यक्तिगत मृत्यु दावों का निपटान किया। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों के बीच कंपनी का प्रति दावा औसत मूल्य करीब 15 लाख रुपए रहा, जो सर्वाधिक बताया गया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ-अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स सारंग गोखले ने कहा कि कंपनी ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए दावों की प्रक्रिया को सरल, सुगम और समयबद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.31 प्रतिशत रहा।



















