युवती ने फंदा लगाकर दी जान

0
254
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। अशोक नगर इलाके में एक युवती ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने एक डॉक्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच-अधिकारी एसआई धर्म सिंह ने बताया मृतका सोनल यादव (34) केआर रेजीडेंसी संग्राम सिंह कॉलोनी की रहने वाली थी। वह अविवाहित थी और लंदन की एक यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही थी। सोनल की पीएचडी करने में डॉ. राम किशोर यादव मदद कर रहा था।

घटनाक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को सोनल ने रस्सी का फंदा बनाया और छत से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने डॉ. राम किशोर यादव पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here