मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगे 6 लाख

0
428

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में एक कम्पनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 6 लाख रुपए ठगने मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मंदिर मोड विद्याधर नगर निवासी धमेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि अमर चंद, मोहित पचार और उनके साथियों ने उसे नेक्शा एवरग्रीन कम्पनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इस पर पीडित ने अपने खाते पर लोन लेकर 6 लाख रुपए कम्पनी में निवेश कर दिए। लेकिन इसके बाद यह कम्पनी बंद हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here