गांजा और स्मैक की सप्लाई करने वाले दो ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

0
157

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ शिवदासपुरा एवं सांगानेर सदर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक-गांजा की तस्करी करने वाले दो तस्करों को धर-दबोचा है और उनके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 32.3 ग्राम, गांजा 76.3 मिलीग्राम, बिक्री की राशि 2 लाख 62 हजार 990 रुपये सहित एक दुपहिया वाहन बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने शिवदासपुरा एवं सांगानेर सदर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक-गांजा की तस्करी करने वाले रतिराम माली (22) निवासी बामनवास जिला गंगापुर सिटी हाल शिवदासपुरा जयपुर और मकुन सांसी (37) निवासी सांगानेर सदर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 32.3 ग्राम, गांजा 76.3 मिलीग्राम, बिक्री की राशि 2 लाख 62 हजार 990 रुपये सहित एक दुपहिया वाहन जब्त किया है।

यह मादक पदार्थ स्मैक और गांजा गिरफ्तार आरोपी स्वयं स्मैक एवं गांजा पीने का आदि है। जो यह स्मैक और गांजा किसी अनजान व्यक्ति से खरीदे थे। जिससे वह यह स्मैक और गांजा बेच कर अपना मुनाफा भी कमा लेते है जिससे उनका खर्चा निकल जाये। पुलिस आरोपितों से अवैध मादक पदार्थ गांजा और स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here