सीएसटी ने तीन ड्रग्स माफियाओं को धर-दबोचा,भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त

0
443

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ शिवदासपुरा एवं शिप्रापथ थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की करने वाले तीन तस्करों को धर-दबोचा है और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया और साथ ही ब्रिकी की राशि के हजारों रूपये और दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने शिवदासपुरा एवं शिप्रापथ थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की करने वाले रितेश मुलोदिया (22) निवासी प्रागपुरा जयपुर ग्रामीण,नरेश कुमार मीणा (28) निवासी हिंडोली जिला बूंदी हाल मालपुरा गेट जयपुर और बाबूलाल सांसी (58) निवासी त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाईपास शिप्रापथ जयपुर को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा 21 किलो 550 ग्राम, बिक्री की राशि 1 हजार 420 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here