भौम पुष्य नक्षत्र में होगा प्रथम पूज्य का पुष्याभिषेक

0
354
Gajanana's consecration took place in Ravi Pushya Nakshatra
Gajanana's consecration took place in Ravi Pushya Nakshatra

जयपुर। मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र में प्रथम पूज्य गणपति का पुष्याभिषेक किया जाएगा। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत पं. कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सुबह आठ बजे गणेश जी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद एवं केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र एवं गुलाब इत्र से अभिषेक किया जाएगा। 11 बजे भगवान श्री गणपति सहस्त्रनाम से 1008 मोदक अर्पित किए जाएंगे। भगवान गणेशजी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगले में विराजमान किया जाएगा। भगवान को खीर का विशेष भोग लगेगा। अभिषेक के बाद भक्तों को रक्षा सूत्र नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर:

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र अभिषेक सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर महंत राहुल शर्मा के सानिध्य में किया जाएगा। युवाचार्य पं. अमित शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम गणेश जी महाराज को 101 किलो दूध से अभिषेक कर नवीन चोला और पोशाक धारण कराई जाएगी। गणेश जी महाराज को फूल बंगले में विराजमान कर 108 मोदक गणपति अष्टोत्तर नामावली से अर्पित कर श्रद्धालुओं को हल्दी की गांठ व सुपारी वितरित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here