मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे करीब पांच लाख

0
171

जयपुर। बिजनेस में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से करीब पांच लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस सम्बंध में चित्रकूट थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार चित्रकूट योजना निवासी दक्ष भटनागर ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने उसे फोन कर उसे एक कम्पनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे की बात कहीं। इसके बाद उससे अलग-अलग बार में ऑनलाइन 4 लाख 79 हजार रुपए डलवा लिए। अब आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर पीड़ित को ठगी का पता चला तो उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बात करने के लिए मोबाइल देना महंगा पड़ा युवक को, खाते से निकाले 2 करोड़

बात करने के लिए परिचित को युवक द्वारा मोबाइल देना महंगा पड़ गया। आरोपी ने पीडित के खाते से करीब दो करोड़ रुपए निकाल लिए। पीडित को बैंक जाने पर ठगी का पता चला। इस पर पीडित ने शिवदासपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार देव किशनपुरा निवासी गिर्राज चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि उसके जानकार घनश्याम चौधरी और विकास चौधरी ने बातचीत करने के लिए उससे मोबाइल मांगा था। इस पर उसने उन्हें मोबाइल दे दिया। पीडित ने जब भी आरोपी से मोबाइल मांगा तो आरोपियों ने कहा कि दे देंगे। एक दिन पीडित अपने बैंक गया तो उसने अपने खाते से करीब दो करोड़ रुपए के ट्रांसजेक्शन का पता चला। इस पर पीडित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

सोलर लगाने के नाम पर डॉक्टर से ठगे ढाई लाख

मानसरोवर थाना इलाके में सोलर लगाने के नाम पर एक डॉक्टर से ढाई लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर निवासी राजीव गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक अस्पताल चलाता है। अस्पताल पर सोलर लगाने के लिए ओम सोलर कंपनी के संचालक हरिसिंह उसके पास आए। सोलर लगाने के नाम पर उससे ढाई लाख रुपए ले लिए। आरोपी ने उसके अस्पताल पर सोलर नहीं लगाया। आरोपी भृगु पथ पर स्थित कम्पनी कार्यालय को भी बंद कर फरार हो गया। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here