नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म

0
526

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में होटल में मिलने बुलाकर युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उससे दुष्कर्म करने कामामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सरना डूंगर निवासी 38 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि परिचित गणेश दीक्षित ने उसे मिलने के लिए सीकर रोड पर स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पर आरोपी ने उसे पीने का कोल्डड्रिंक दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच थानाधिकारी राकेश ख्यालिया कर रहे है।

काम दिलाने के बहाने होटल बुलाकर नशीला कोल्डड्रिंक महिला से दुष्कर्म

जालूपुरा थाना इलाके में काम दिलाने के बहाने होटल बुलाकर नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार भट्टाबस्ती निवासी 28 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि आबिश शेख ने उसे काम दिलाने के बहाने सिंधी कैम्प के पास स्थित एक होटल पर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि यहां होटल में साफ सफाई का काम करना है।

इसके बाद आरोपी ने उसे पीने को कोल्डड्रिंक दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। इस पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर विडियो बना लिया। होश में आने पर आरोपी ने उसे अश्लील विडियो दिखाया और कहा कि किसी को घटना के बारे में बताया तो विडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर पीडिता ने पुलिस की शरण ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here