राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री आरपीए ग्राउंड में बुधवार को लेंगे परेड की सलामी

0
462

जयपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) परिसर में राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री शर्मा सेरेमोनियल परेड की सलामी लेंगे तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान करेंगे। आरपीए में इस समारोह के बाद रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। वहीं शाम को जवाहर सर्किल पर पुलिस बैंड का डिस्पले होगा।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि आरपीए में यह कार्यक्रम बुधवार को सुबह 7.30 बजे से आरम्भ होगा। आरपीए के परेड ग्राऊंड में आयोजित होने वाली सेरेमोनियल परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी बटालियन, एसडीआरएफ, जीआरपी, एमबीसी एवं ईआरटी की एक-एक प्लाटून के अलावा जयपुर पुलिस आयुक्तालय की तीन प्लाटून (निर्भया स्कवॉड प्लाटून, पुलिसकर्मी प्लाटून और यातायात प्लाटून) भाग लेंगी। सेरेमोनियल परेड में आरपीए के सेन्ट्रल बैंड की भागीदारी होगी।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस समारोह के बाद आरपीए में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं बुधवार को शाम 7 बजे से जयपुर में जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा, इसमें राजस्थान पुलिस कें सैन्ट्रल बैंड, हाड़ी रानी बटालियन और संयुक्त बैंज (ब्रास बैंड) का डिस्प्ले होगा। राज्य स्तर पर गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे तक जयपुर में आरपीए में पुलिस कार्यों में विधि विज्ञान से जुड़े विषयों पर सेमीनार आयोजित होगा। इसी दिन शाम को आरपीए में सांस्कृतिक संध्या और बड़ा खाना का आयोजन रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here