पथराव के बाद जाप्ता तैनात, मामला दर्ज

0
300

जयपुर। संजय सर्किल थाना इलाके में देर रात दो पक्षों में विवाद जमकर पथराव हुआ था। इससे घर, कार के शीशे टूट गए। पथराव में तीन लोग घायल हो गए थे। फिलहाल इलाके में जाप्ता तैनात है और पुलिस पहरे में शांति बरकरार है। पथराव में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर संजय सर्किल, कोतवाली, माणक चौक और सुभाष चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

एसीपी कोतवाली अनूप सिंह ने बताया कि आपस में बच्चों में कुछ विवाद हुआ था। विवाद ने उग्र रुप ले लिया और बच्चों की लड़ाई में बड़े कूद गए। विवाद के बाद रात को पथराव हुआ। इस मामले में मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। जानकारी मिलने पर संजय सर्किल, कोतवाली, माणक चौक और सुभाष चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थिति को काबू की गई। पुलिस ने घायलों को एसएमएस में भर्ती कराया। हालांकि अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हर्ष और गौतम स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। रात साढ़े 11 बजे उन्हें माली कॉलोनी के पास कुछ समुदाय विशेष के युवकों ने रोका। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर हर्ष और गौतम चले गए। लेकिन कुछ देर बाद कुछ युवकों ने समुदाय विशेष के युवकों के साथ मारपीट कर दी। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। करीब साढ़े 12 बजे दोनों पक्षों में जमकर बहस होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया।

तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने चारों तरफ से इलाके को घेरा। इसके बाद लोग घरों में घुस गए। घटना के बाद पुलिस का जाब्ता माली कॉलोनी और आसपास के इलाके में तैनात रहा। मौके पर अब शांति है। पुलिस ने देर रात झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here