ग्रो ग्रास संग्रहण के लिए अनूठी पहल, 100 इलेक्ट्रिक वाहनों से होगा संग्रहण

0
386
A huge event was organized for cow service, bird feed and bird feed distribution
A huge event was organized for cow service, bird feed and bird feed distribution

जयपुर। गौ माता के गौ ग्रास को घर-घर से एकत्रित करने के लिए अनूठी पहल की जा रही है। जिसमें गाय माता की सेवार्थ वन पे फाउंडेशन की ओर से गौ ग्रास योजना का शुभारंभ जुलाई में होने जा रहा है। फाउंडेशन प्रथम चरण में पूरे भारत में 100 गौ ग्रास संग्रहण वाहनों का संचालन करने जा रही है। फाउंडेशन इस कार्य के लिए कई हिस्सों में गौ ग्रास के लिए अपने वाहनों को कई हिस्सों में विभाजित करेंगी। गौ संग्रहण में जो वाहन लगाए जा रहे है,उनका रंग केसरिया है जो पूर्णता इलेक्ट्रिक है।

घर –घर से संग्रहण किया जाएगा गौ ग्रास

गाय माता की सेवार्थ वन पे फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे गौ ग्रास अभियान में वाठल घर –घर मोहल्ले में जाकर गाय माता के लिए गौ ग्रास ,हरि सब्जियां व फल आदि एकत्रित करके नजदीकी गौशालाओं तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। इस योजना को इसी साल पूरे उत्तर भारत में संचालन करने का लक्ष्य रखा गया है।

गौ कथा व भजन मंडली को किया जाएगा इस अभियान में शामिल

फाउंडेशन के गौ ग्रास योजना के संयोजक भूपेन्द्र ने बताया कि गौ ग्रास संग्रहण करने के लिए वाहनों का संचालन जुलाई महीने में प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य में पूरे प्रदेश में निशुल्क गौ कथाओ का संचालन करने वाले वाचक व भजन मंडलियों का भी सहयोग लिया जाएगा। जो अपनी कथाओं के माध्यम से गौ ग्रास अभियान से श्रद्धालुओं को जोड़ा जा सकें।

पूरे राजस्थान में निकाली जाएगी गौ वेश बचाओ ,राष्ट्र माता बनाओं जागरूकता यात्रा

गौ ग्रास योजना का संचालन राष्ट्र स्तर पर होने के बाद दिवाली पर गोवंश बचाओ गाय माता को ,राष्ट्र माता बनाओं जागरूकता यात्रा प्रथम चरण में पूरे राजस्थान में निकाली जाएगी। इस जागरूकता यात्रा में 50 गौ संग्रहण वाहन के साथ 400 साधु संत और 500 गौ सेवक का सहयोग लिया जाएगा।

गो सेवक 200 विधानसभाओं पर देंगे ज्ञापन

इस अनूठी पहल में गौ वंश बचाओ ,गाय माता को राष्ट्र माता बनाओं जागरूकता यात्रा पूरे प्रदेश भर में निकाली जाएगी जिसमें 200 विधानसभाओं के सभी 200 विधायकों और 25 संसद क्षेत्रों के 25 सांसदों सहित 50 जिलों के कलेक्टर को गाय माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए ज्ञापन देते हुए पूरे राजस्थान ,उत्तर भारत में यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here