जयपुर। कुआलालंपुर सिटी सेंटर मलेशिया में गुरु पुर्णिमा पर गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के सानिध्य में किया जाएगा। यह कार्यक्रम नौ जुलाई तक जारी रहेगा। होटल मंदारिन ओरिएंटल कुआलालंपुर सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु पुर्णिमा पर गुरुपूजन में अपने शिष्यों द्वारा गुरु रूप में पंडित पुरुषोत्तम गौड का गुरु पूजन किया जाएगा। जिसमें पंडित पुरुषोत्तम गौड़ अपने शिष्यों को आशीर्वाद के साथ नए शिष्यों को कंठी व गुरुमंत्र देंगे।
गौरतलब है कि पंडित पुरुषोत्तम गौड श्री राम के अनन्य भक्त और परम पूज्य गुरुदेव हैड़ाखान बाबा जी उत्तराखंड के शिष्य के साथ कुंडली विशेषज्ञ है। ज्योतिषाचार्य अनेको सटीक भविष्यवाणी के लिए भी जाने जाते है। इनके शिष्य लंदन सहित कई देशों में है।




















