पेड़ से लटका मिला युवक का शव: आधार कार्ड से हुई पहचान

0
36

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम भारत नगर कच्ची बस्ती के पास पहाड़ी इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान विराट नगर निवासी नीरज जांगिड़ (30) के रूप में हुई है।

हरमाड़ा थाना अधिकारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे नींदड़ मोड़ के पास स्थानीय लोगों ने पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटका युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला, जो फ्लाइट मोड पर था। उसके पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here