विश्व जूनोसिस दिवस का आयोजन शनिवार को

0
256
World Zoonosis Day will be celebrated on Saturday
World Zoonosis Day will be celebrated on Saturday

जयपुर। जिले में शनिवार को विश्व जूनोसिस दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि दुनिया भर में 6 जुलाई को विश्व ज़ूनोसिस दिवस मनाया जाएगा। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में बीमारी या संक्रमण के फैलने का खतरा रहता है।

जानवरों से इंसानों में और इंसानों से जानवरों में फैलने वाली यह बीमारी काफी खतरनाक है, जिसे अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं। यह रोग संक्रमित जानवर के दूषित माँस, जानवरों की लार, रक्त, मूत्र व बलगम के जरिए फैल सकता है। साथ ही मच्छर, पिस्सू के काटे जाने के साथ ही हवा के जरिये भी इसका संक्रमण हो सकता है।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में इस रोग के खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आमजन को इससे बचाव व उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि विश्व ज़ूनोज़ दिवस को मनाने का मुख्य कारण उस दिन को सेलीब्रेट करना है, जिस दिन इन बीमारियों के खिलाफ पहला टीकाकरण बनाया गया था। इस बीमारी से व्यक्ति को पसीना आना, भूख न लगना, वजन घटना, सिरदर्द, जोड़ो व मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण उभरते हैं। यदि समय रहते चिकित्सा नहीं की जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here