रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

0
413
Free bus travel for women on Raksha Bandhan
Free bus travel for women on Raksha Bandhan

जयपुर। रक्षा बंधंन के पावन पर्व पर इस बार भी राजस्थान सरकार ने महिलाओं व लड़कियों के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। पिछली बार अशोक गहलोत ने भी रक्षा बंधंन पर महिलाओं व लड़कियों के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा उपलब्ध करवाई थी। इसी कवायद को जिंदा रखते हुए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकारी बसों में महिलाओं व लड़कियों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध करवाई है। राजसथान सरकार ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें 19 अगस्त को प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाएं और लड़किया फ्री यात्रा कर सकेंगी।

महिलाओं और लड़कियों को फ्री यात्रा की टिकट मिलेगी

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन केवल एक दिन के लिए सरकारी बसों में महिलाएं और लड़कियां फ्री यात्रा कर सकेंगी. फ्री यात्रा की यह सौगात राजस्थान की सीमा के भीतर ही मिलेगा. सरकारी बसों के कंडक्टर इस दिन महिलाओं और लड़कियों को निःशुल्क यात्रा टिकट वितरण करेंगे।

एसी, वोल्वो बसों में देना होगा चार्ज

सरकारी आदेश में यह भी ये भी स्पष्ट जारी किया गया है कि इस दिन की यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी देय होगी. हालांकि फ्री यात्रा की यह सौगात एसी, वोल्वों और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में नहीं मिलेगी।

डाक घर में मिलेगे वॉटरप्रुफ डिजाइनर लिफाफे

रक्षा बंधन को लेकर डाक विभाग ने भी विशेष तैयारी की है। जिसमें वॉटरप्रुफ लिफाफे की नई व्यवस्था शुरु की है। इन लिफाफों की ब्रिकी डाक घरों में शुरु हो चुकी है। इस बार भारतीय डाक विभाग ने खास नई डिजाइनों और रंगो में राखी के लिफाफे उपलब्ध कराए है। जो महिलाओं और लड़कियों में काफी लोकप्रिय हो रहे है। ये लिफाफे ने केवल आकर्षण है बल्कि वॉटरप्रुफ भी है । जिससे राखी गीली नहीं होगी ये लिफाफा न तो फटता है ना ही गीता होता है। सबसे खास बात यह है की डाक विभाग ने इसकी कीमत मात्र 10 रुपए रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here