बाइक सवार दो बदमाश छीन ले गए मोबाइल

0
272

जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार झुंझुनूं निवासी योगेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि वह ई रिक्शा में सवार होकर अजमेरी गेट से ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। घाट गेट के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए।

इस अप्रत्याशित घटना में पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। घटना 6 अगस्त की सुबह करीब पौने नौ बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल के सीसीटीवी जुटा कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here