जयपुर। शास्त्री नगर स्थित श्री विजय वीर हनुमान मंदिर में भगवती दुर्गा की आराधना के साथ भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। महंत राघव दास के सान्निध्य में दोपहर 12 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
तुलसीदास महाराज और जगदीश महाराज के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र और आसपास के परिवारों की बालिकाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
महंत राघव दास ने बताया कि मां दुर्गा की कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन में विकास अग्रवाल, पवन अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, गोविंद स्वामी, गोविंद बागड़ा और सुनील शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, रघुवर दास तिवारी, दास रामदेव बाबा सहित साधु-संतों ने भी भाग लिया।

















