‘‘घर-घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत तिरंगा यात्रा का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने किया शुभारंभ

0
414
Chief Minister Bhajan Lal Sharma inaugurated the Tiranga Yatra under the
Chief Minister Bhajan Lal Sharma inaugurated the Tiranga Yatra under the "Ghar-Ghar Tricolor Campaign"

जयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा की ओर से घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ आज तिरंगा यात्रा से किया गया। एमआई रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने हरी झंडी दिखाकर किया।

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए घर-घर तिरंगा अभियान में हम सभी को सहभागी बनना है। यह तिरंगा हमारा स्वाभिमान, अभिमान और राष्ट्र का गौरव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अमृत काल के दौरान घर-घर तिरंगा अभियान शुरू किया था और आज हमें इस अभियान में शामिल होकर घर घर तिरंगा फहराना है। तिरंगा फहराने के साथ हमें राष्ट्र के गौरव को आगे बढ़ाना है।

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि घर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव एवं स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है। इसे हमें सदैव बरकरार रखना है। यात्रा का लक्ष्य और उत्सव तभी ही पूर्ण होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक देश को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेगा।

राठौड़ ने कहा कि आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सदैव याद रखना चाहिए और आज की युवा पीढी को आजाद हिंद देश की उपलब्धियों पर चर्चा करनी चाहिए। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर अग्रसर है। देश को विकसित भारत बनाने में समाज के सभी वर्गों को अपना योगदान देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और नए आयाम छू रहा है। देश विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने एकजुट होकर चल पड़ा है।

तिरंगा यात्रा में सांसद घनश्याम तिवाडी, सांसद मंजू शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, तिरंगा अभियान के संयोजक एवं पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक एवं भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बाल मुकुंद आचार्य, कल्पना देवी, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची, महापौर सौम्या गुर्जर, जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर देहात जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, श्याम शर्मा सहित भाजपा के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here