दो ट्रेलरों में भिड़ंतः एक ट्रेलर में लगी आग में ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

0
154
Collision between two trailers: Driver and helper burnt alive in fire in one trailer
Collision between two trailers: Driver and helper burnt alive in fire in one trailer

जयपुर। बगरू थाना इलाके में सोमवार की सुबह अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर अचानक दो ट्रेलरों में जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से आग लग गई। जानकारी के अनुसार जहां एक ट्रेलर की केबिन में फंसे चालक और खलासी आग लगने से जिंदा जल गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक ट्रेलर में आग लगने की वजह से दोनों जिंदा जल गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलों को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना के बाद नेशनल हाईवे 48 दहमी खुर्द पर लंबा जाम लग गया। जहां दोनों ट्रेलरों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर ट्रैफिक सुचारू किया। एक्सीडेंट के बाद जिंदा जले लोगों को सुबह दस बजे तक केबिन से नहीं निकाला जा सका था। क्यों कि केबिन गर्म होने के कारण शव निकालना संभव नहीं हो पा रहा था।

थानाधिकारी हरिशचंद्र सोलंकी ने बताया कि सूचना मिली कि नेशनल हाईवे संख्या 48 के दहमी खुर्द पर दो ट्रेलरो में आपस में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं पीछे से आ रहा दूध से भरा टैंकर भी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की सहायता से ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया गया। वही ट्रेलर के चालक और खलासी केबिन में फंस गए। जहां आग लगने से दोनों जिंदा जल गए। वहीं हादसे के बाद एक और हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

जहां क्रेनो की मदद से ईटो से भरे दोनों ट्रेलरों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक सुचारू किया गया।फिलहाल ट्रक और खलासी दोनों के शवों को ट्रेलर से निकालकर बगरू के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और साथ ही इसकी जानकारी आरटीओ को भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here