सर्वमंगलाय सनातन धर्म फाउंडेशन द्वारा सनातन जयघोष 6 सितंबर को

0
515
Sanatan Jai Ghosh
Sanatan Jai Ghosh

जयपुर। गौ, गंगा, गीता, गायत्री एवं गुरुकुल को समर्पित सर्वमंगलाए सनातन धर्म फाउंडेशन का शुभारंभ 6 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे परमार्थ निकेतन ऋषिकेश से जयपुर पधारे अंतरराष्ट्रीय संत चिदानंद सरस्वती महाराज द्वारा जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल महापुरा, जयपुर में होने जा रहे सनातन जयघोष समारोह में व्याख्यान एवं आशीर्वचन से होने जा रहा है।

घर-घर गीता, घर-घर अग्निहोत्र, घर-घर सात्विक भोजन

फाउंडेशन के संस्थापक योगाचार्य योगी मनीष ने बताया कि स्व. खुशाली विजयवर्गीय की स्मृति एवं ईश्वरीय प्रेरणा से पल्लवित इस संस्थान के तहत हम जन सहभागिता एवं जन जागरण के माध्यम से घर-घर योग, घर-घर गीता, घर-घर अग्निहोत्र, घर-घर सात्विक भोजन और घर-घर संस्कार पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे इसके तहत वार्ड स्तर पर निर्धारित कार्य योजना बना विचार गोष्ठीयो, योग शिविरों एवं संतों के सत्संग आयोजित करवाने के प्रयास फाउंडेशन करेगी जिससे भारत को विश्व गुरु बनाने में हम सब अपना योगदान दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर की महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर रहेंगी तथा अध्यक्षता जय श्री पेरीवाल स्कूल के निदेशक आयुष पेरीवाल करेंगे।

समारोह स्वागत समिति के अध्यक्ष संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष गोकुलदास माहेश्वरी ने बताया कि सनातन जय घोष समारोह में ऋषिकेश से आ रहे पूज्य चिदानंद सरस्वती जी महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों एवं शहर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के समक्ष वर्तमान समय में सनातन धर्म और उसकी पद्धतियों का आम जीवन में आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व क्या है और इस जीवन में कैसे उतारा जाए ? इस पर से संवाद भी करेंगी।

सनातन जयघोष का ऑनलाइन भी होगा प्रसारण

समारोह के मुख्य समन्वयक राकेश गर्ग एवं सलाहकार आनंद कृष्ण कोठारी ने बताया कि सर्वमंगलाए सनातन धर्म फाउंडेशन के आमंत्रण पर जयपुर पधार रहे ऋषिकेश के चिदानंद सरस्वती महाराज देश-विदेश में वर्षों से सनातन संस्कार एवं राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रहे हैं, उनका जयपुर में आना और विद्यार्थियों के साथ प्रबुद्ध नागरिकों को अपने संस्कार और संस्कृति से जोड़ने वाले इस आयोजन के लिए 51 सदस्यीय आयोजन समिति एवं 51 सदस्यीय स्वागत समिति बनाई गई है, आयोजन स्थल पर सीमित बैठक व्यवस्था होने के कारण प्रवेश आमंत्रण पत्र द्वारा ही हो सकेगा, घर-घर में यह आयोजन देखा जा सके इस हेतु इसका लाइव प्रसारण भी रहेगा। समारोह में इंडियन योगा एसोसिएशन, क्रीड़ा भारती, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, योगापीस संस्थान, संस्कृति युवा संस्थान, जयपुर योगा लीग एवं सर्व सुखम समग्र स्वास्थ्य केंद्र सहयोगी है।

विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का होगा समाधान

सनातन जय घोष के आयोजक योगाचार्य योगी मनीष ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्त चिदानंद सरस्वती महाराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल ऋषिकेश की निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती विद्यार्थी जीवन की चुनौतियां एवं परेशानियों से संबंधित उनके प्रश्नों पर समाधान मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे, इस अवसर पर परमार्थ निकेतन आश्रम गुरुकुल के करीब 20 विद्यार्थी भी जयपुर आएंगे जो जयपुर के मॉडर्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे, समारोह की अध्यक्षता जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक जयश्री पेरीवाल करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here