पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा तथा एआईसीसी राजस्थान प्रभारी रंधावा ने पदाधिकारियों की बैठक लेकर लिया फीडबैक

0
361
PCC President Dotasara and AICC Rajasthan in-charge Randhawa took feedback by holding a meeting of the officials
PCC President Dotasara and AICC Rajasthan in-charge Randhawa took feedback by holding a meeting of the officials

जयपुर। राजस्थान प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उप चुनावों की तैयारियों के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉर रूम पर दौसा, झुंझुनूं, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूम्बर एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के महत्वपूर्ण कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठनात्मक फीडबैक लिया तथा चुनाव के लिए रणनीतिक चर्चा कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी संभाग, जिला एवं विधानसभा प्रभारियों तथा जिला अध्यक्षों को इन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मंडल में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के साथ ही संगठनात्मक मजबूती हेतु कार्य करने तथा चुनावों के लिए के लिए फीडबैक प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि संबंधित क्षेत्र के प्रभारियों द्वारा मण्डल स्तर पर बैठक लेने के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा द्वारा इन सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा तथा पार्टी की विशाल जनसभाएं आयोजित होंगी जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।

गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा उप चुनावों की तैयारियों हेतु जुट जाने के निर्देश प्रदान किए तथा कहा कि सभी उपस्थित कांग्रेसजन अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लेकर क्षेत्रों में जाएं और प्रतिदिन जनसम्पर्क अभियान जैसे कार्यों में जुटकर केन्द्र एवं राजस्थान की भाजपा सरकार की विफलताओं तथा जनविरोधी नीतियों को उजागर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here