June 29, 2025, 5:23 am
spot_imgspot_img

डंपर की टक्कर से पांच लोगों की मौत, पन्द्रह से अधिक घायल

जयपुर। दौसा जिले के लालसोट थाना इलाके में रविवार को तेज रफ्तार डंपर का ब्रेक फेल होने के कारण कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पन्द्रह से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर बस से भिड़ते हुए लोगों की भीड़ में घुस गया। इससे दोनों ही वाहनों के नीचे पन्द्रह से ज्यादा लोग दब गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दस गंभीर घायलों को लालसोट और दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मामला रविवार सुबह का है। जब एक डंपर घाटा की ढलान उतरते समय ब्रेक फेल का शिकार हो गया और उसने अपना संतुलन खोते हुए लालसोट शहर में खड़े कुछ बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इनमें से चार की पहले ही मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतकों में लक्ष्मी महावर(14), रेवड़ (33) पुत्र गेंडालाल, महेश चंद्र शर्मा और रामहरि योगी की पहचान हुई है। वहीं घायलों अजय (33) पुत्र जेनेंद्र, कस्तूरी (34) पत्नी रामफूल, पप्पू (50) पुत्र बहरूपिया, बिरमा (45) पत्नी जगदीश, अर्चना (35), हाकिम सिंह (60) छाजुूसिंह, गोलू (14) पुत्र लल्लू महावर, मानसिंह (14) पुत्र बजरंग, उर्मिला (40) पत्नी शंभूदयाल और पूजा (30) को दौसा और दूसरे हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

घटना के बाद भड़के स्थानीय लोगों ने लगाया जाम

इधर बस स्टैंड पर बेकाबू डंपर से लोगों को कुचलना का मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साएं लोगों ने बाजार बंद करवाकर सड़क पर जाम करते हुए थाने में घेराव किया। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। कई थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं भारी संख्या में पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने विरोध के बाद डंपर को मौके से हटवाया। पुलिस अधिकारी लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles