राह चलते युवक से लूट ले गए मोबाइल

0
169
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। बगरू थाना इलाके में राह चलते युवक से दो बदमाश मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार चिरोटा सेज निवासी उदेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि वह कम्पनी में काम कर अपने घर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे रिको एरिए में मंगल सरिया के सामने दो युवक आए और उससे मोबाइल छीनकर ले गए।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। बदमाश पैदल ही आए थे। घटना के बाद पीडित घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर युवक अगले दिन थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here