आचार्य महेंद्र मिश्रा के साथ विद्वानों का दल अमेरिका से लौटा

0
293
A group of scholars returned from America with Acharya Mahendra Mishra
A group of scholars returned from America with Acharya Mahendra Mishra

जयपुर। सात समंदर पार विदेशी धरती अमरीका में भारतीय धर्म और संस्कृति की ध्वजा फहरा कर देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में गया विद्वानों का दल बुधवार शाम को जयपुर लौट आया। विद्वानों-पंडितों के इस दल ने तीन माह तक अमरीका फ्लोरिडा स्थित टम्पा सिटी में भारतीय धर्म और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। एयरपोर्ट पर डॉ. महेन्द्र मिश्रा का उनके शिष्यों और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से मानसरोवर तक जगह-जगह स्वागत किया गया।

तीन माह के दौरान डॉ. महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में विद्वानों ने अमरीका में निवास कर रहे भारतीयों और अंंग्रेजों के साथ भारतीय पर्व मनाए और पर्वों की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। गणेश चतुर्थी पर वहां शोभायात्रा निकाली गई।

श्राद्धपक्ष में तर्पण और हवन किया। वहीं शारदीय नवरात्र में नौ दुर्गा का महत्व बताया। लोगों ने भारतीय धर्म, संस्कृति, दर्शन और जीवन पद्धति को नए रूप में जाना और समझा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि विदेशी लोग भारतीय धर्म के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व को जान कर गौरव महसूस करते है। वहीं अमरीका में बसे भारतीय जड़ों से जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि टम्पा अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर बसा एक शहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here