घर छोड़कर भागी विवाहिता

0
179
24 couples became companions in mass marriage ceremony ​
24 couples became companions in mass marriage ceremony ​

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में एक विवाहिता के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। ससुराल से भागने से पहले विवाहिता फंसाने की धमकी देती थी। इससे पहले भी विवाहिता घर छोड़कर भाग चुकी है।

जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल सुरेश सिंह ने बताया कि गोनेर शिवदासपुरा निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया कि 12 अक्टूबर को उसकी 32 वर्षीय पत्नी घर से चुपचाप निकल गई। घर आने पर परिवार के लोगों ने पत्नी के नहीं मिलने के बारे में बताया। काफी जगह इधर-उधर तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।

रिश्तेदारों और पत्नी के मम्मी-पापा को पूछने पर उन्होंने भी किसी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया। चार दिन तक हर संभव ढूंढने के प्रयास के बाद 16 अक्टूबर को शिवदासपुरा में लापता पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर से जाने से पहले वह उन्हें फंसाने की धमकियां देती थी। इससे पहले भी वह घर से भाग चुकी है। साल-2020 में 6 महीने तक वह घर से बाहर रही थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई थी।

करीब 6 महीने बाद वापस खुद ही घर लौट आई थी। पुलिस ने लापता विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here