युवक ने फंदा लगाकर दी जान

0
356

जयपुर। करणीविहार थाना इलाके में एक युवक ने कमरें में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मृतक के परिजन बाहर गए हुए थे। पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास सुसाइड नोट मिलने की बात से पुलिस ने इनकार किया है।

पुलिस ने बताया कि पांच्यावाला की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले राजेन्द्र मीणा (35) ने सुसाइड किया है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह किसी काम से घर से बाहर गया था। करीब 2 घंटे बाद वापस घर लौट आया। राजेन्द्र के घर आने के बाद परिजन किसी काम से बाहर चले गए। पीछे से राजेन्द्र ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब 20 मिनट बाद परिजनों के वापस लौटने पर राजेन्द्र फंदे से लटका मिला।

परिजन फंदे से राजेन्द्र को नीचे उतारकर तुरंत नजदीकी बालाजी हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल में चेक कर डॉक्टर ने राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। । पुलिस का कहना है कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से भी पूछताछ में सुसाइड को लेकर किसी ठोस कारण का पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here