मोबाइल खोया, लौटाने के बहाने पासवर्ड पूछकर ऑनलाइन निकाले 48000

0
374
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। एक युवक का बस में सफर के दौरान मोबाइल खो गया। मोबाइल खोने पर उसने अपने फोन पर कॉल किया। कॉल उठाने वाले ने मोबाइल पर लोकेशन भेजने के नाम पर उससे फोन का पासवर्ड पूछ लिया और फिर उसके खाते से 48000 रुपए निकाल लिए। इस पर पीडित ने सोडाला थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार बामनवास निवासी दिनेश गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने गांव से जयपुर आ रहा था। 29 नम्बर बस में बैठकर सोडाला जा रहा था। बस से उतरकर उसने अपना मोबाइल संभाला तो वहीं नहीं मिला। इस पर उसने अपने नम्बरों पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने कहा कि वह थोड़ी देर में गुर्जर की थड़ी फोन लेकर आ रहा है।

काफी समय तक उसका इंतजार करने के बाद उसे फिर से कॉल किया तो उसने कहा कि वह आ रहा है और उसे लोकेशन भेजने के नाम पर पीडित ने उसके मोबाइल के पासवर्ड पूछ लिए। इसके बाद बदमाश उसका फोन लेकर नहीं आया। उसने अपनी सिम बंद करवा दी।

दूसरी सिम लेकर जब अपना खाता चैक किया तो उससे 48 हज़ार रुपए इटावा में एक ई मित्र वाले को ट्रांसफर करना सामने आया। ई मित्र वाले से बात की तो उसने बताया कि आरोपी उसके पास से कैश ले जा चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेल्समैन से मारपीट कर एक लाख रुपए ले गए एक दर्जन बदमाश

शिवदासपुरा थाना इलाके में कार व बाइक पर आए एक दर्जन से अधिक बदमाश ठेका सेल्समैन से मारपीट कर एक लाख रुपए लूट कर ले गए। पुलिस के अनुसार नृसिंहनपुरा भांकरोटा निवासी राकेश चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी के नाम से शराब का ठेका है जो टोंक रोड चंदलाई के पास खोला हुआ है। 27 अक्टूबर को कार व मोबाइल पर एक दर्जन लोग आए। उस दौरान सेल्समेन शराब के ठेके के बाहर एक अंडे वाले के पास खड़ा था।

युवकों ने सेल्समैन से शराब मांगी। इस पर सेल्समैन ने ठेका बंद होने की बात कहीं। इस पर आरोपी उसके साथ गाली- गलौच करने के बाद मारपीट करने लगे। सेल्समैन भाग कर उनके कमरें में घुस गए। बदमाश उसका पीछा करते हुए कमरें में घुस गए और दिनभर की बिक्री के एक लाख रुपए उठाकर ले गए। इसकी सूचना सेल्समेन ने उसे दी। इस पर उसने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here