ओबेन इलेक्ट्रिक की ‘रॉर ईज़ी’ 7 नवंबर को लॉन्च होगी

0
281
Oben Electric's 'Roar Easy' will be launched on November 7
Oben Electric's 'Roar Easy' will be launched on November 7

मुंबई। भारत की प्रमुख घरेलू इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में से एक ओबेन इलेक्ट्रिक ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रॉर ईज़ी (Rorr EZ) का एक रोमांचक टीज़र पेश किया है। यह मोटरसाइकिल 7 नवंबर 2024 को लॉन्च होने वाली है। रॉर ईज़ी रोजाना राइड करने वालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी फील्ड में उत्साह की नई लहर लाएगी।

हालांकि मोटरसाइकिल रॉर ईज़ी की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। ऐसी उम्मीद है कि रॉर ईज़ी कन्वीनियंस, डिजाइन, परफॉरमेंस और कंफर्ट के मामले में एक बेहतर मोटरसाइकिल साबित हो सकती है। रॉर ईज़ी के साथ ओबेन इलेक्ट्रिक का उद्देश्य रोजाना के सफर के एक्सपीरियंस को ऊंचाई पर ले जाना और इलेक्ट्रिक सफर के फ्यूचर को नए सिरे से परिभाषित करना है।

ईज़ी में स्टेट ऑफ द आर्ट पेटेंटेड हाई परफॉरमेंस वाली एलएफपी बैटरी तकनीक होगी, जो अपने बेहतरीन हीट रेसिस्टेंट, लंबी उम्र और भारत के विभिन्न मौसम में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। ओबेन इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में एलएफपी बैटरी तकनीक का इनोवेशन किया है, जिससे बाइक हाई सेफ्टी स्टैण्डर्ड को बनाए रखते हुए बेहतर परफॉर्मेंस देती है।

ओबेन इलेक्ट्रिक की सफलता के पीछे आरएंडडी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। यह ब्रांड आरएंडडी से लेकर बैटरी, मोटर्स, व्हीकल कंट्रोल यूनिट्स और फास्ट चार्जर जैसे सभी जरूरी चीजों का प्रोडक्शन करता है। इतना ही नहीं, ब्रांड सभी चीजों की सटीकता, गुणवत्ता और बाजार में होने वाले बदलावों को लेकर भी तुरंत रिस्पांस देती है। इसके अलावा ओबेन केयर आफ्टर सेल सपोर्ट के साथ रॉर ईज़ी राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here