दो सूने मकानों में लाखों की चोरी

0
322

जयपुर। शहर में पुलिस की गश्त व्यवस्था को धता बताकर चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे है। पुलिस इन वारदातों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। पुलिस के अनुसार कृष्ण नगर बी निवासी आत्माराम नारनोलिया ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसके मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और मकान से सोने का हार, नथ, टीका, सोने का झुमका, सोने की लोंग, चांदी की पायल, कानों के टॉप्स, मंगलसूत्र,सोने की अंगूठी, चांदी की बिछिया और 93 हजार रुपए की नकदी ले गए। घटना 5 नवम्बर की है।

घटना के समय उनका परिवार बाहर गया हुआ था। वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला और कमरों के साथ अलमारी का सामान बिखरा मिला। इस पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू करदी है।

दूसरी घटना में रामवाटिका अल्का कॉलेज पिण्डोलाई निवासी दुर्गेश प्रजापति ने बिंदायका थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मकान से 35000, सोने के चार मंगलसूत्र, कान के तीन झुमके, दो जोडी चांदी की पायजेब, बच्चों के कान की बालिया सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। घटना 5 नवम्बर की बताई जा रही है। घटना का पता पीड़ित को वापस लौटने पर लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here