जयपुर। विधानसभा उपचुनावों में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ झुंझूनूं एवं खींवसर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान झंझुनूं में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और खींवसर विधानसभा क्षेत्र में खेल राज्य मंत्री केके विश्नोई,भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे।
भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि सलूम्बर में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी तथा देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और सतीश पूनिया प्रचार प्रसार करेंगे। दौसा विधानसभा क्षेत्र में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा और माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे।



















