आत्महत्या करने की धमकी देकर पति को ब्लैकमेल कर मांगे 15 लाख रुपये

0
407

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में आत्महत्या करने की धमकी देकर एक महिला द्वारा ब्लैकमेल कर पति से लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की डिमांड की। मालपुरा गेट थाने में पीड़ित पति ने पत्नी व उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरजमल ने बताया कि सांगानेर निवासी 28 वर्षीय युवक ने मामला दर्ज करवाया है कि अप्रैल-2024 में उसकी शादी उत्तर प्रदेश निवासी 26 साल की युवती से हुई थी। शादी के बाद ससुराल आने के एक-दो दिन बाद ही पत्नी ने गृहक्लेश शुरू कर दिया। परिवारिक झगड़े करवाने के लिए एक-दूसरे को उकसाने लगी। अलग रहने के लिए पति पर दबाव बनाकर झगड़ने लगी। आरोप है कि आत्महत्या करने की धमकी देकर पति को ब्लैकमेल करने लगी।

अपने घरवालों की जरूरतों के लिए रुपयों की डिमांड कर लेती रही। पीड़ित ने अपने घरवालों से शिकायत करने की कहने पर आत्महत्या कर सभी को जेल में बंद करवाने की धमकी देने लगी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीहर भेजने के बाद भी धमकियां मिलती रही। झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट से आदेश करवाकर थाने में मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here