दो सूने मकानों में चोरी, जेवरात-नकदी पार

0
292

जयपुर। शहर में पुलिस की गश्त व्यवस्था को धताकर चोर दो सूने मकानों से सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले गए। शिव वाटिका मांग्यावास निवासी उपेंद्र गोयल ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ तीन दिसम्बर को अपने गांव गया था। पांच दिसम्बर को वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले गए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में आनंदपुरी मोतीडूंगरी निवासी अवतरित तलवार ने मोतीडूंगरी थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह चार दिसम्बर को परिवार के साथ गांव गया था पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नगदी सहित अन्य सामान ले गए। घटना का पता उसे 5 दिसम्बर को वापस लौटने पर लगा। वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला और कैमरे व अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से पीतल व तांबे के बर्तन, पीतल के लड्डू गोपाल, सिलाई मशीन, पानी का पंप, क्रॉकरी और गिफ्ट आइटम ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here