गीता जयंती महोत्सव – 2024 पर गुप्त वृंदावन धाम में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन

0
245

जयपुर। जगतपुरा स्थित हरे कृष्णा मूवमेंट,गुप्त वृंदावन धाम में बुधवार को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ हुआ। इस पवित्र दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में भगवद्गीता का दिव्य ज्ञान प्रदान किया था। इसी उपलक्ष्य में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने एक साथ मिलकर भगवद्गीता केक 7 सौ श्लोकों का अनुवाद सहित पाठ 7 घंटे में पूरा किया।गीता जयंती के उपलक्ष्य पर ने केवल मंदिर के भक्त बल्कि ऑन लाइन के माध्यम से से भी दुनियाभर के सैकड़ों भक्त ने गीता जी के पाठ का अध्ययन किया।

भक्तों ने कि आहुति प्रदान

गीता जयंती पर गुप्त वृंदावन धाम में संध्या के समय गीता महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गीता के 108 श्लोकों के साथ हवन में आहुति प्रदान की गई। इस अवसर पर भक्तों को गीता के अद्वितीय संदेश को आत्मसात करने के लिए प्रेरक प्रवचन भी दिए गए। इस अवसर पर शहर के विभिन्न कोनों में गीता वितरण की व्यवस्था की गई। इस पहल का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को हर घर और हर व्यक्ति तक पहुँचाना है। मंदिर अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि गीता जयंती न केवल भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को आत्मसात करने का अवसर है, बल्कि इसे समाज के हर कोने तक पहुँचाने की प्रेरणा भी है। गीता का ज्ञान हमें जीवन जीने की सही दिशा और उद्देश्य प्रदान करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here