युवक का अपहरण कर रुपए लूटे

0
253
Impostor Baba kidnapped minor girl
Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में एक युवक का अपहरण कर रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बोलेरो केम्पर में जबरन उठा ले गए बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाने में पीड़ित युवक नेमामला दर्ज करवाया है।

एसआई जयराम ने बताया कि मानसरोवर निवासी योगेश स्वामी (22) ने ममला दर्ज करवाया है कि उसका छोटा भाई विजय शिप्रापथ स्थित एक पीजी में रहकर कॉलेज में पढ़ रहा है। पीजी का माहौल सही नहीं होने के कारण 26 दिसम्बर को खाली कर दिया। 28 दिसंबर को पीजी में जमा सिक्योरिटी रकम लेने छोटे भाई व दोस्तों के साथ गया। पीजी के गेट पर खड़े होकर बातचीत के दौरान पीजी मालिक अपने 5-7 लड़कों के साथ बाहर आया।

डंडे-सरिए लेकर आए हमलावरों ने छोटे भाई से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो बनाने के दौरान उससे मोबाइल छीन लिया। बोलेरो कैम्पर में डालकर उसे द्रव्यवती नदी की तरफ ले गए। जान से मारने की धमकी देकर जेब में रखे 4 हजार 800 रुपए छीन लिए। पुलिस शिकायत करने पर बुरा हाल करने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here