सर्वार्थ सिद्धि और कुमार योग में आज मनाई जाएगी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

0
19

जयपुर। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी का व्रत शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग और कुमार योग के शुभ संयोग में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसे गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान गणेश और चौथ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

पंडित राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि संकष्टी चतुर्थी पर व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। व्रत करने वाले श्रद्धालु सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करेंगे और भगवान गणेश एवं चौथ माता के समक्ष व्रत का संकल्प लेंगे। दिनभर उपवास रखकर गणेश मंत्रों का जाप और पूजा-अर्चना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूजन में भगवान गणेश को दूर्वा, लाल पुष्प, अक्षत, धूप-दीप अर्पित कर मोदक और लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। इस दिन गणेशजी को दूर्वा की 21 गांठें अर्पित करने का विशेष महत्व है। शाम को चंद्रमा के दर्शन कर विधि-विधान से अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रत का पारण किया जाएगा। चंद्रोदय रात्रि 8:25 बजे होगा।

पूजा के शुभ मुहूर्त: सुबह 8:15 से 10:50 बजे, दोपहर 12:12 से 1:32 बजे और शाम 4:12 से 5:32 बजे तक रहेंगे। चंद्र दर्शन के बाद श्रद्धालु व्रत का पारण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here