पुलिस अधिकारी के घर चोरी: सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए चोर

0
444
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक पुलिस अधिकारी के घर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि उसका परिवार गांव गया था और रात्रि गश्त में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। मेन गेट का लॉक तोड़कर घुसे बदमाश लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं।

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा के आर्य नगर में रहने वाले सीताराम राजस्थान पुलिस में जयपुर में अतिरिक्त डीसीपी के पद पर कार्यरत है। 28 दिसम्बर को सुबह उनका परिवार रिश्तेदारों से मिलने गांव चला गया। 29 दिसम्बर की रात को रात्रि गश्त में ड्यूटी होने के कारण वह घर लॉक कर चले गए। सूने मकान को बदमाशों ने चोरी की नीयत से निशाना बनाया और दीवार कूदकर अंदर घुसे बदमाश मेन गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसे।

अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और दस हजार रुपए चोरी कर ले गए। रात्रि गश्त ड्यूटी पूरी कर सुबह घर लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here