स्मैक-गांजा की तस्करी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

0
293
Two women arrested for smuggling smack and ganja
Two women arrested for smuggling smack and ganja

जयपुर। बस्सी,गांधी नगर थाना और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व(डीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी करने वाली दो महिला तस्करो को गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने आरोपित महिला तस्करों के कब्जे से स्मैक-गांजा बरामद किया है। रुपए लेकर ड्रग्स के छोटे पैकेट बनाकर दोनों महिलाएं नशा बेचती थी। पुलिस ड्रग्स तस्करी को लेकर लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बस्सी,गांधी नगर थाना और डीएसटी पूर्व ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक-गांजे की तस्करी करने वाली महिला तस्कर पूनम सांसी उर्फ पूनम सिंह (22) पत्नी राहुल सांसी निवासी गांधी चौक दिल्ली हाल गोनेर रोड बस्सी और मंजू सांसी (54) पत्नी मुरारी लाल सांसी निवासी खेरली लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर हाल झालाना डूंगरी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है। बस्सी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूनम सांसी को ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार किया है।

वहीं गांधी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर मंजू सांसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूनम सांसी के पास से 110 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री के 960 रुपए जब्त किए। वहीं, मंजू सांसी के कब्जे से 3.98 ग्राम स्मैक और बिक्री के 1500 रुपए जब्त किए है। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने रुपए कमाई के चलते नशा बेचना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपित महिलाओं से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here