दुकान से 90 हजार रुपए लेकर भाग निकला बदमाश

0
262

जयपुर। मालपुरा थाना इलाके में एक बदमाश दुकान के काउंटर पर रखे 90 हजार रुपए लेकर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार भुसावर भरतपुर हाल प्रतापनगर निवासी भूपेंद्र गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया कि उसने इंडिया गेट पर कृष्णा मोबाइल पाइंट के नाम से दुकान खोल रखी है।

22 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक आया। युवक ने उसे फोन पे करने की बात कहीं और 90 हजार रुपए की नगदी मांगी। इस पर उसने रुपए गिनकर काउंटर पर रख दिए। आरोपी युवक बिना फोन पे किए ही नकदी लेकर भाग निकला। उसने बदमाश को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह चकमा देकर गलियों में ओझल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नौकर ले भागे घर से जेवरात व नगदी

विद्याधर नगर थाना इलाके में नौकर मालिक की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर घर से नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों नौकरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विद्याधर नगर निवासी लक्ष्मीकांत बियानी ने मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था पीछे घर पर नौकर गुलशन और पप्पू ही थे। वापस लौटा तो दोनों नौकर घर पर नहीं मिले। देखा तो कमरें में रखी अलमारी खुली मिली।

नौकर अलमारी से सोने के कड़े, गले का सेट और नगदी लेकर फरार हो गए। पीडित ने नौकरों से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनका नम्बर बंद आया। इस पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि पीडित ने नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवा रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here