राजस्थान अचीवर्स अवार्ड शो का दूसरा सीजन तेईस फरवरी को होगा आयोजित

0
300
The second season of Rajasthan Achievers Award Show will be organized on 23rd February
The second season of Rajasthan Achievers Award Show will be organized on 23rd February

जयपुर। राजस्थान अचीवर्स अवार्ड शो के दूसरे सीजन का आयोजन तेईस फरवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर बॉलीवुड कलाकार राहुल रॉय सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अपने अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए है या फिर नाम कमाया है। यह अवार्ड शो राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल एवं रेखा मेहरा ने बताया कि इस अवार्ड शो में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड शो राजस्थान के लोगों को प्रेरित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में राहुल रॉय के अलावा अन्य कई प्रसिद्ध कलाकार जैसे अनुज चितलांगिया,सिंगर मीर जुल्फिकार,राजस्थानी कॉमेडी स्टार पन्या सेपट,पंजाबी सिंगर जगदेव खान,डांसर चाहत शेख,लेखक एम एस के पंकज भी उपस्थित रहेंगे। शो को एंकर सौम्या आनंद होस्ट करेंगी। यह अवार्ड शो राजस्थान के लोगों के लिए एक अद्वितीय अवसर होगा। जहां वे अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे एवं अभिनय,संगीत एवं कलाकारी के गुर सीखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here