प्रयागराज अन्नक्षेत्र का पूर्णाहुति पर गोविंद देवजी मंदिर में हुआ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ

0
435
Nine Kundiya Gayatri Maha Yagya held in Govind Devji Temple
Nine Kundiya Gayatri Maha Yagya held in Govind Devji Temple

जयपुर। प्रयागराज महाकुंभ में आराध्य देव गोविंद जी के आशीर्वाद से लगाए गए गोविंद धाम अन्नक्षेत्र (शिविर) के समापन रविवार को गोविंद देवजी मंदिर में निशुल्क नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना कर शिविर के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर भगवान को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में होने महायज्ञ को गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली ने संपन्न कराया। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में आचार्य पीठ से गायत्री प्रसाद, डॉ अजय भारद्वाज, दिनेश भारद्वाज ने प्रज्ञा गीतों और प्रभावी उद्बोधन के साथ यज्ञ के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला।

गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री और गुरु सत्ता का सोडशोपचार पूजन कर अग्नि प्रज्वलन कर तीन पारियों में 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की। गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के अलावा सूर्य, रूद्र, शिव, नवग्रह मंत्रों से भी आहुतियां प्रदान की गई। देवेश कुमार, सौरव शर्मा, ओम प्रकाश, परी सहित दस लोगों ने जन्मदिन और विवाह दिवस संस्कार भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाया। सभी लोगों ने उनके दीर्घायु और मंगल कामना के लिए पुष्प वर्षा का आशीर्वाद दिया।

गोविंद देव जी मंदिर की ओर से इनका दुपट्टा पहना कर और प्रसाद देकर सम्मान किया गया। उनके उज्जवल भविष्य के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की गई। जो लोग अस्पताल में भर्ती है उनके शीघ्र स्वस्थ होने और रोग मुक्ति की कामना के साथ सूर्य गायत्री मंत्र से आहुतियां प्रदान की गई । प्रयाग कुंभ में सेवा देने वाले मुकेश पारीक, आनंद अग्रवाल, नितिन भारद्वाज, पीयूष शर्मा, गोविंद सिंह, लालचंद सागर सहित अन्य का दुपट्टा धारण कराकर तथा ठाकुर जी की छवि भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रयाग कुंभ के जल से किया शांति अभिसिंचिन

यज्ञ मे बैठने वाले श्रद्धालुओं का प्रयागराज के कुंभ जल से अभिसिंचन किया गया । महंत संजय गोस्वामी, समाजसेवी चन्द महेश झालानी, प्रभात कुमार शर्मा, अर्चना खेतान, सायर कंवर, राधा अग्रवाल सुनीता गुर्जर, प्रशांत सिंह झाला, वासुदेव दाधीच सहित अनेक यजमानों ने प्रारंभ में देव पूजन किया। सभी यजमानों का गोविंद देव जी मंदिर की ओर से दुपट्टा पहनाकर और प्रसाद देकर सम्मान किया गया।

सुगम यज्ञ का किया प्रस्तुतीकरण

इस मौके पर घर में 5 मिनट में अग्निहोत्र कर घर का वातावरण शुद्ध करने के लिए सुगम यज्ञ का प्रस्तुतीकरण किया गया। सम यज्ञ के डेमो को देखकर कई लोगों ने घर पर प्रतिदिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय संक्षिप्त हवन करने में रुचि दिखाई। श्रेष्ठ और संस्कारी संतान प्राप्त करने के लिए महिला मंडल की ओर से आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी प्रदर्शनी लगाई गई।

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, वेदना निवारण केंद्र मानसरोवर , गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा के कार्यकर्ताओं और ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी के स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर श्रमदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here