बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर 2 युवकों को लूटा

0
417

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश दो युवकों से मारपीट कर नकदी व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी रवि कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि वह बजरंग कॉलोनी बजरी मंडी करणी विहार में किराए से रहता है। वह अपने एक साथी राजकुमार के साथ बाजार से लौट रहा था।

करणी पैलेस के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश उससे मारपीट कर नगदी व अन्य सामान ले गए। रवि कुमार से 2000 और राजकुमार से 160 रुपए छीनकर ले गए। घटना 17 फरवरी की रात की है। इस पर पीडित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल रिनोवेशन के नाम पर व्यापारी से ठगे 30 लाख

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में होटल रिनोवेशन के नाम पर एक व्यापारी से करीब 30 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नोएडा यूपी निवासी विशाल महाजन ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी जयपुर में इंटरकॉन्टिनेंटल के नाम से होटल है।

मनीष व अन्य ने होटल के रिनोवेशन के नाम पर उससे कई बार में 29.78 लाख रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने होटल के रिनोवेशन का काम नहीं किया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here