जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में रविवार सुबह एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। न्यू आतिश मार्केट स्थित सन्नी मार्ट में कई शोरूम और ऑफिस हैं। आग कॉम्पलेक्स की पांचवीं मंजिल के एक ऑफिस में लगी। आग में ऑफिस में रखा कुछ नगदी और सामान जल गया। आगजनी के दौरान यहां पर कोई नहीं था।
न्यू आतिश मार्केट में गार्ड का काम करने वाले सतीश ने धुआं उठता देखकर पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग से करीब 18 दुकानों में नुकसान हुआ है। इनमें से करीब 10 दुकानों में कम और 8 दुकानें पूरी तरह से जल गई। आग से करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
फायर ऑफिसर देवांग यादव ने बताया कि सनी कॉम्पलेस की पांचवीं मंजिल पर थर्मल इंसूलेंस का ऑफिस है। सुबह करीब 6 बजे बंद ऑफिस से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। भीषण आग की लपटे उठते देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।
आग लगने की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। ऑफिस का लॉक तोड़कर आग बुझाना शुरू किया गया। हाइड्रोलिक सहित 10 फायर बिग्रेड की गाडिय़ों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से ऑफिस में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर 22 गोदाम, वीकेआई, मानसरोवर और मालवीय नगर से दमकल पहुंची थी।
नहीं थे फायर उपकरण
इस मामले में व्यापारियों ने थाने में बिल्डर के खिलाफ भी शिकायत दी थी कि सन्नी मार्ट में शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से करीब 18 दुकानों में नुकसान हुआ है। आग से करीब एक दुकान में सबसे ज्यादा करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बिल्डिंग को लेकर बिल्डर ने फायर एनओसी भी नहीं ले सकी है। इसके अलावा निर्माणकर्ता ने इसमे कई खामिया छोड़ रखी है। आग से हरेंद्र पटेल, मनीष छाबड़ा, रवि छाबड़ा, अजय शंकर और गिरधारी सहित अन्य की दुकानों में नुकसान हुआ है।



















