जयपुर। विद्याधर नगर थाने में एक युवती ने फल बेचने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने शिकायत दी है कि आरोपी के पास उसका नंबर आने पर फोन और मैसेज करने लगा। मना करने पर आरोपी इंस्टाग्राम पर मैसेज करने लगा। इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करने पर आरोपी फोन पर गंदी बातें बोलने लगा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी अफाक खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जांच अधिकारी एएसआई अर्जुन लाल ने बताया कि युवती ने कुछ समय पहले फल बेचने वाले से फल लिए थे। इसका पेमेंट फोन पे से करने के बाद युवती चली गई। आरोपी ने युवती का नम्बर फोन पे से निकालकर परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी पिछले एक माह से युवती को निरंतर परेशान कर रहा है। इस पर युवती ने शिकायत दी है कि आरोपी अफाक खान जो की बोरिंग चौराहे पर फल बेचने का काम करता है।
आरोपी से उसने कुछ समय पहले फल खरीदे थे। इस पर युवती ने फोन पे से उसका पेमेंट कर दिया। आरोपी ने फोन पे से युवती का नंबर निकाल कर कॉल करना शुरू किया। युवती ने आरोपी को पहले फोन और मैसेज पर ब्लॉक किया। आरोपी ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करना और परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी फोन कर करे अश्लील बात करता है। कई बार आरोपी अफाक खान को समझाया, लेकिन आरोपी नहीं मान रहा। इस पर पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई



















