खराब हालत में मिनी ट्रक को जारी किया गया फिटनेस सर्टिफिकेट

0
155
Fitness certificate issued to mini truck in bad condition
Fitness certificate issued to mini truck in bad condition

जयपुर। राजधानी जयपुर में बुधवार को विद्याधर नगर क्षेत्र में राजस्थान परिवहन विभाग ने एक मिनी ट्रक को बेहद खराब स्थिति में पाया गया। यह वाहन विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र से चांदपोल की ओर जा रहा था। विशेष चिंता की बात यह है कि इस वाहन को 18 मार्च 2025 को अजमेर रोड स्थित परिवहन विभाग के अधिकृत फिटनेस सेंटर द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया था। लेकिन मौके पर जांच करने पर वाहन की स्थिति पूरी तरह असंतोषजनक पाई गई।

राजस्थान परिवहन निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि वाहन की स्थिति इतनी खराब थी कि इसे सड़क पर चलाना ही खतरनाक था। जांच में वाहन का बॉडी स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हालत में था। वहीं पूरे वाहन पर अत्यधिक लेखन और पेंट न होने के कारण यह जंग लगा हुआ दिख रहा था। स्टीयरिंग सिस्टम और वायरिंग अत्यंत खराब स्थिति में थे।

इसके साथ ही दरवाजे, फ्लोर, रिंग्स, लॉक सभी बेहद जर्जर थे, जिससे वाहन की संरचनात्मक मजबूती पर सवाल खड़े होते हैं। इसके अलावा वाहन के केबिन के दरवाजे एक सूती पट्टी से बंधे हुए थे और खुल नहीं रहे थे। इंजन से तेल का रिसाव हो रहा था, जिससे आग लगने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा था। स्टीयरिंग मैकेनिज्म पूरी तरह निष्क्रिय था, जिसे सामान्य भाषा में ‘लेमन बाय लेमन’ कहा जा सकता है।

कैसे मिला फिटनेस सर्टिफिकेट

वाहन चालक जमीला खान के अनुसार वह 18 मार्च की शाम फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए अजमेर रोड स्थित फिटनेस सेंटर गया था, लेकिन वहां किसी भी तरह की जांच नहीं की गई और सीधे फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here