घर में अकेला पाकर पड़ोसी ने किया आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

0
445

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में घर में अकेला पाकर पड़ोसी ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट कर भाग गया। थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि मुहाना के रहने वाले व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी के साथ आरोपी पड़ोसी ने गंदी हरकत की। एक ही जगह काम करने के दौरान आरोपी का घर आना-जाना था। घर में अकेला मिलने पर आरोपी ने उनकी बच्ची के साथ गलत काम किया। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की।

गलत हरकत के साथ ही मारपीट कर आरोपी बच्ची के रोने पर चुपचाप वहां से भाग गया। परिजनों के आने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। आरोपी परिचित की करतूत का पता चलने पर नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here